राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
राह चलते लड़की से की छेड़छाड़, बदले में मिली ऐसी सजा कि...!
Bhaskar News | Aug 11, 2012, 10:28AM IST

सीकर.राह चलती लड़की से छेड़छाड़ करने पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को छुड़ाया और अपने साथ कोतवाली ले गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर आनंद नगर में एक व्यक्ति ने लड़की को रोककर पहले तो रेलवे स्टेशन का पता पूछा उसके बाद लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
लड़की के शोर मचाने पर कॉलोनीवासियों ने आरोपी को पकड़ लिया। एक घर में बंद करके उसके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर ले गई। कल्याण सर्किल चौकी इंचार्ज महावीर प्रसाद ने बताया कि लड़की के जीजा ने छेड़छाड़ की शिकायत दी है। जिस पर हिंगोनिया जिला जयपुर के रामेश्वरलाल (41) पुत्र नानूराम रैगर को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया है।






