एमसीए थर्ड का रिजल्ट घोषित, 77.48 फीसदी रहा रिजल्ट
Source: Bhaskar News | Last Updated 09:10(10/02/12)
कोटा. राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय ने एमसीए तीसरे सेमेस्टर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को घोषित कर दिया। राज्य के संबद्ध कॉलेजों से 1714 परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी थी, जिसमें से 1328 पास हुए हैं, रिजल्ट 77.48 फीसदी रहा।
परीक्षा विभाग के उप कुलसचिव दिवाकर जोशी ने बताया कि जनवरी में इसकी प्रेक्टिकल परीक्षा हुई थी और एक माह में यह रिजल्ट घोषित कर दिया गया। परीक्षा के बाद एग्जामिनर्स से मार्क्स ऑनलाइन मंगाए जा रहे हैं, परीक्षा केंद्र से कॉपियां उसी दिन यूनिवर्सिटी में मंगवा ली जाती है,जिससे समय की बचत हुई है। कॉपियों की जांच सहित कुछ अन्य महत्वपूर्ण कार्य आउटसोर्स करने से भविष्य में सभी रिजल्ट समय पर घोषित हो सकेंगे।