राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
लांच हुई एमडीएस यूनिवर्सिटी की वेबसाइट!
Bhaskar News
| Dec 21, 2011, 04:44AM IST
विश्वविद्यालय ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन फार्म भरने की तिथि की भी घोषणा कर दी है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक बलवंत सिंह ने बताया कि मुख्य परीक्षा-2012 के लिए mdsuexam.org & mdsuexam.net के जरिए विद्यार्थी ऑन लाइन फार्म भर सकेंगे।
समस्त स्नातक (पास/ऑनर्स) बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी (गृह विज्ञान), बीबीए, बीसीए, बीएससी (आईटी), कंप्यूटर सांइस, बी नेटयोगिक सांइस, बायो टैक्नोलॉजी के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के नियमित व पूर्व छात्र बिना विलम्ब शुल्क के 22 दिसंबर से 2 जनवरी 2012 तक एवं सौ रुपए विलंब शुल्क सहित 3 से 6 जनवरी तक आवेदन फार्म भरे जा सकेंगे।
परीक्षा शुल्क के बराबर की राशि के विलम्ब शुल्क सहित 7 से 10 जनवरी तक फार्म भर सकेंगे। स्नातक (पास कोर्स) बीए, बीकॉम, बीएससी व बीए एडीशनल के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के स्वयंपाठी छात्र 3 से 12 जनवरी तक बिना विलम्ब शुल्क, 13 से 16 जनवरी तक सौ रुपए विलम्ब शुल्क और 17 से 20 जनवरी तक परीक्षा शुल्क के बराबर विलम्ब शुल्क सहित अपना परीक्षा आवेदन फार्म भर सकेंगे।
इसी तरह स्नातकोत्तर (पूर्वार्ध/उत्तरार्ध) एवं समस्त प्रोफेशनल कोर्स एमए, एमएससी, एमकॉम, विधि, बीएससी-बीएड, बीएड, बीपीएड, एमएड (एलीमेंट्री) एवं समस्त डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम के नियमित, पूर्व व स्वयंपाठी छात्र 13 से 23 जनवरी तक बिना विलम्ब शुल्क, 24 से 27 जनवरी तक विलम्ब शुल्क सौ रुपए सहित और 28 से 31 जनवरी तक परीक्षा शुल्क के बराबर विलम्ब शुल्क सहित परीक्षा आवेदन फार्म भरा जा सकेगा।








