विज्ञापन
 
 
 
 

'मोदी का उपवास तमाशे से ज्यादा कुछ नहीं'

 
Source: Bhaskar News   |   Last Updated 04:58(21/01/12)
 
 
 
 
जयपुर.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के उपवास पर सवाल उठाते हुए इसे महज तमाशा करार दिया है। गहलोत ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गिरधारी लाल व्यास को श्रद्धांजलि देने के बाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मोदी के उपवास में सत्य की भावना नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी जो कुछ कर रहे हैं वह तमाशे के रूप में कर रहे हैं।

साधनों से भीड़ इकट्ठा हो जाती है और फाइव स्टार कल्चर में उपवास होता है। गांधीजी की तरह उपवास करना नैतिक साहस की बात है। मोदी अगर वाकई उपवास की भावना समझते तो गांधीजी की तरह उपवास करते। इस तरह के उपवास के कोई मायने नहीं है। उनके उपवास में मीडियाकर्मियों से बुरा बर्ताव हुआ, कोई मोदी से सवाल नहीं पूछ सकता।

किसी ने सवाल उठाया तो मारपीट होती है तो इस तरह के उपवास का कोई मतलब नहीं रह जाता है। यह उपवास तो गांधीजी के उपवास के तरीके से मेल नहीं खाता।

सब चाहते हैं कि कांग्रेस मजबूत हो

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के चंद्रभान की ओर से कांग्रेस के मजबूत नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिभाषाओं में फर्क है। यह बहस का मुद्दा है। सभी चाहते हैं कि कांग्रेस मजबूत हो, कोई नहीं चाहता कि कांग्रेस कमजोर हो। कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसने देश को अखंड रखते हुए देश को एकता के सूत्र में पिरो रखा है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
2 + 2

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment
(2)
Latest | Popular