विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Ajmer >> Mother Murdered Due To Illegal Connections

मां ने भाभी के साथ रंगरेलियां मनाते देखा तो बेटे ने दे दी दर्दनाक मौत!

Bhaskar News | Nov 01, 2012, 05:03AM IST
 
 


ब्यावर/अजमेर.कालीकांकर गांव में दो दिन पहले हुई वृद्धा मन्नी देवी यादव की नृशंस हत्या के मामले में नया सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कत्ल के आरोपी पुत्र के बयान के आधार पर पुलिस अभी तक वारदात के पीछे गृह क्लेश को कारण मान रही थी। 


 


लेकिन बुधवार को आरोपी रमेश उर्फ पिंटू के उसकी बड़ी भाभी संतोष के साथ अवैध संबंध का खुलासा होने पर पुलिस जांच में नया मोड़ आ गया। अपनी ही मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी बेटे रमेश ने पुलिस के समक्ष अपनी बड़ी भाभी के साथ अवैध संबंध होने की बात कबूली। 



मां ने भाभी के साथ देखा



जवाजा थाना प्रभारी पांचूराम के अनुसार पूछताछ में रमेश ने बताया कि कक्षा 11 में पढऩे के दौरान ही उसके और उसकी भाभी के बीच संबंध बन गए थे। कुछ दिन पहले घर में उसे भाभी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने से मन्नी देवी को भी अवैध संबंधों का पता चल गया। इस पर मां ने दोनों को जबरदस्त डांटा-फटकारा था।


 


उसके बाद से मन्नी देवी बहू से रोजाना झगड़ा करती और रमेश को भी पढ़ाई नहीं करने और दिनभर मोबाइल पर बातें करने पर रोक-टोक लगाती। अवैध संबंध खत्म नहीं करने पर वारदात वाले दिन दोपहर में मां ने इसका खुलासा भाभी के पति व बड़े भाई करण सिंह के सामने करने की चेतावनी दी थी।



भाई को दो साल से था शक



इधर, बड़े भाई को दो साल से दोनों पर शक होने से मां के खुलासा करने पर भाई के सामने व गांव में इज्जत की किरकिरी होने से रमेश बुरी तरह डर गया। उस समय तो वह खेत में चला गया, लेकिन इस डर के चलते रात में मौका मिलने पर उसने चाकू से मां की  ही हत्या कर दी। पुलिस ने अवैध संबंध के इस बयान को रिकॉर्ड पर लिया है। भाभी के साथ अवैध संबंध का पता चलने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा भी बढ़ा लिया।


 


हत्या में भाभी की भूमिका का पता लगाने के लिए पुलिस अब नए सिरे से जांच करने में जुट गई है। दो साल की अवैध संबंध की कहानी की पुष्टि के लिए पुलिस ने भाभी व भाई करण सिंह समेत अन्य लोगों के अलग-अलग बयान लेकर हकीकत का पता लगाएगी।



2 नवंबर तक रिमांड पर 



मां की हत्या के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार करने के बाद आरोपी रमेश यादव को पुलिस ने बुधवार को ब्यावर लाकर न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम) श्यामसुंदर व्यास के समक्ष पेश किया।


पुलिस की ओर से सरकारी वकील द्वारा आरोपी से पूछताछ व हत्या के संबंध में नए खुलासे होने और जांच करने की दलील दिए जाने पर अदालत ने उसे आगामी 2 नवंबर तक रिमांड लेने के लिए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।  रिमांड पर सौंपे जाने के बाद पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपी ने भाभी से अवैध संबंध का खुलासा किया।


 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment