विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Ajmer >> News That Will Open Your Eyes: Branded Company Nam

खबर जो खोल देगी आपकी आंखें: ब्रांडेड कंपनी का नाम लेकिन हकीकत में नकली

Bhaskar News | Aug 11, 2012, 06:06AM IST
 
 

अजमेर.कबाड़ी बाजार में शुक्रवार को पुलिस ने दबिश देकर एक दुकान से नेरोलक एशियन पेंट कंपनी के नाम का दुरुपयोग कर बेचा जा रहा नकली पेंट बरामद किया। कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर एसपी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। कोतवाली पुलिस ने दुकान से 20-20 लीटर के 10 डिब्बे नकली पेंट और 10 खाली डिब्बे बरामद किए। इधर, दुकानदार का आरोप है कि उसे धोखे से फंसाया गया है। वह नेरोलक कंपनी का पेंट बेचता ही नहीं है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

पुलिस के मुताबिक स्पीड नेटवर्क कंपनी के फील्ड मैनेजर मुकेश मिश्रा की शिकायत पर कबाड़ी बाजार स्थित कन्हैयालाल ख्यालीराम की फर्म पर दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान नेरोलक एशियन कंपनी के नाम का दुरुपयोग कर बेचा जा रहा 200 लीटर पेंट बरामद किया गया। नेरोलक कंपनी के कानूनी सलाहकार और स्पीड नेटवर्क कंपनी के डॉयरेक्टर चंडीगढ़ निवासी रमेश दत्त ने बताया कि करीब पंद्रह दिनों पूर्व कंपनी को अजमेर में कई दुकानों पर बड़े पैमाने पर रिफिलिंग कर नकली पेंट बेचे जाने की जानकारी मिली थी। इस पर कंपनी ने मार्केट सर्वे कराया। सर्वे में नकली पेंट बिक्री करने की पुष्टि हुई।

कंपनी ने बोगस ग्राहक बनाकर पेंट खरीदने भेजा। कन्हैयालाल ख्यालीराम फर्म के मालिक सुरेंद्र कुमार जैन को 2000 रुपए नकद देकर 200 लीटर पेंट खरीदा गया। जैन ने पेंट की डिलीवरी तीन दिन बाद देने के लिए कहा। डिलीवरी लेने के बाद जब जांच पड़ताल की गई तो पेंट नकली पाया गया। दत्त ने बताया कि कंपनी का 20 लीटर पेंट के डिब्बे की रेट 4500 रुपए है। जबकि नकली पेंट 3200 रुपए में बिक्री किया जा रहा था जो दुकानदार को 1200 में पड़ता है। खासतौर से दीपावली के सीजन में नकली पेंट की बिक्री ज्यादा होती है।


नकली से नुकसान, असली की पहचान

कंपनी के कानूनी सलाहकार दत्त के मुताबिक एक्सपर्ट ने परीक्षण के बाद बताया कि नकली पेंट के इस्तेमाल से अस्थमा हो सकता है। आंखों के दोष पैदा हो सकते हैं। नकली पेंट कुछ दिन बाद पपड़ी बनकर उतर जाता है। इससे सीलन भी जल्दी आती है। नकली पेंट असली के मुकाबले कम एरिया कवर करता है। असली पेंट के लिए ग्राहक को सबसे पहले कंटेनर पर कंपनी का लोगो देखना चाहिए। बैच नंबर देखकर ही पेंट खरीदें। पेंटर विश्वसनीय हो तभी उससे रंग मंगवाएं। कंटेनर खोलते ही अगर दरुगध आए तो कंपनी को सूचित करें। इसके लिए कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर कॉल किया जा सकता है।

पेंट कारोबारी पहुंचे थाने, जताया विरोध

कार्रवाई के बाद भारी संख्या में पेंट कारोबारी कोतवाली थाने पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया। आरोपी दुकानदार सुरेंद्र कुमार जैन का कहना है कि उनके खिलाफ झूठी शिकायत की गई है। दस दिनों पूर्व रामपाल ठेकेदार को अन्य कंपनी का पेंट बेचा गया था। रामपाल ने खुले हुए डिब्बे वापस लाकर दुकान पर रख दिए। इसी दौरान दबिश की कार्रवाई हुई जिसमें वही डिब्बे बरामद किए गए जो रामपाल छोड़कर गया था। जैन ने बताया कि वे इस कंपनी का माल ही नहीं बेचते हैं।

'कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने कबाड़ी बाजार स्थित कन्हैयालाल ख्यालीराम फर्म पर दबिश देकर 10 डिब्बे नकली पेंट और 10 खाली डिब्बे बरामद किए। मामले की तहकीकात की जा रही है।'

जब्बरसिंह, थाना प्रभारी, कोतवाली थाना
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment