विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Kota >> Obama Went To House The Works Of Karnataka!

ओबामा हाउस तक पहुंची कर्नाटक की कारीगरी!

Bhaskar News | Apr 28, 2012, 04:24AM IST
 
 

भीलवाड़ा.कर्नाटक टैक्सटाइल डवलपमेंट कमिश्नर और हैंडलूम एवं टैक्सटाइल विभाग के डायरेक्टर डीए वैंकटेश ने कहा कि उनके यहां इंडस्ट्री लगाने के लिए जमीन की कमी नहीं है। 80 हजार हैक्टेयर भूमि वहां इंडस्ट्री के लिए तैयार है। पूरे देश में भ्रमण कर उद्यमियों को वहां निवेश के लिए न्यौता दे रहे हैं। कर्नाटक के लिए गौरव की बात है कि ओबामा हाउस के परदे कर्नाटक से मंगाए जाते हैं। रेडीमेड गारमेंट में कर्नाटक देश में नंबर वन है।

वैंकटेश मेवाड़ चैंबर भवन में सेमिनार के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि उनके वहां पानी और बिजली की भी कोई कमी नहीं है। बिजली दरों में छूट देने सहित और कई तरह की सब्सिडी देने के लिए नई टैक्सटाइल पॉलिसी बना रहे हैं। अभी की पॉलिसी 2013 तक है। नई आने वाली पॉलिसी उद्यमियों के लिए वरदान साबित होगी। इसके लिए महाराष्ट्र की पॉलिसी का भी अध्ययन करेंगे।

उन्होंने कहा कि वहां इंडस्ट्री के लिए पॉजीटिव माहौल का ही परिणाम है कि अब तक भीलवाड़ा के आठ-दस उद्यमी वहां यूनिट लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और महाराष्ट्र में भी अच्छा है, लेकिन वहां बिजली की काफी समस्या है। कर्नाटक में बैकवर्ड एरिया में इंडस्ट्री लगाने वाले उद्यमियों को विशेष रियायतें दी जाएंगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment