विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Kota >> Obscenity With Student In School

स्कूल में छात्रा से अश्लील हरकत, समर्थक ही खींच लाए क्लास से बाहर

Bhaskar News | Dec 11, 2012, 07:33AM IST
 
 

बेगूं/कोटा.अंजुमन स्कूल में छात्रा के साथ अश्लील हरकत का मामला सोमवार को फिर गरमा गया। आरोपी सदर के समर्थकों ने स्कूल में जाकर उत्पात मचाते हुए पीड़ित छात्रा को धमकाया। इससे समाज में फिर आक्रोश फैल गया। लोग सड़कों पर आ गए। बस स्टैंड और तहसील चौराहा पर एक घंटा तक जाम लगा कर विरोध प्रदर्शन किया।
 
अंजुमन सदर मोहम्मद हुसैन के परिवार की महिलाओं सहित कुछ समर्थक सुबह स्कूल में पहुंचे। पीड़िता व स्टाफ द्वारा पुलिस को दिए बयान के अनुसार 5-6 महिलाएं कक्षा नौ में पहुंचीं और पीड़ित छात्रा को खींचकर बाहर ले आईं। 
 
क्लास में फर्नीचर भी तोड़-फोड़ दिया। महिलाएं छात्रा को सदर के खिलाफ प्रकरण वापस लेने के लिए धमकाते हुए उससे छीना झपटी करने लगीं। स्टाफ से भी बदसलूकी की। स्टूडेंट्स कक्षाएं छोड़कर घर चले गए। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग स्कूल में पहुंचे। नारेबाजी के बाद आक्रोशित लोग रैली निकाली और बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। 
 
एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे। तहसील चौराहा पर भी कुछ देर तक जाम लगाया। कार्यवाहक एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें सदर के परिजनों की गिरफ्तारी की मांग की। आरोपी के पालिका उपाध्यक्ष के पति होने व राजनीतिक संरक्षण से पुलिस पर नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत का मामला होने पर भी आरोपी को थाने में ही जमानत लेकर रिहा करने का आरोप भी लगाया।
 
पीड़ित छात्रा ने कहा
 
पीड़ित छात्रा के अनुसार सदर के परिवार की महिलाएं उसे क्लास से खींच कर बाहर लाईं। मारपीट करते हुए कहने लगीं कि तुमने बदनाम किया, चल तेरा सदर से निकाह करा देते हैं। इस घटना के बाद उसने कहा कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला और इसी तरह प्रताड़ित किया जाता रहा तो वह कोई भी कदम उठा सकती है। इस साजिश में लिप्त लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की गई।
 
पीड़िता को दी सुरक्षा : 
 
कार्यवाहक एसडीएम व तहसीलदार मदनसिंह चौहान ने डीएसपी बीएल मीणा को निर्देश दिए कि पीड़ित छात्रा व उसके परिवार को समुचित सुरक्षा दी जाए। उन्होंने प्रकरण में लिप्त लोगों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। 
 
सदर समर्थकों ने भी दिया ज्ञापन : 
 
आरोपी सदर की पत्नी व नपा उपाध्यक्ष फरजाना बेगम के नेतृत्व में सदर के समर्थक भी रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे और ज्ञापन देकर सदर के खिलाफ बदनाम करने के प्रयास का आरोप लगाया।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment