विज्ञापन
 
 
 
 

'बिरादरी की तरह बंटी है कांग्रेस'

 
Source: Bhaskar News   |   Last Updated 04:18(30/01/12)
 
 
 
 
सीकर.अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन माहिर आजाद ने स्वीकार किया कि कांग्रेस में गुटबाजी चल रही है। वह कई टुकड़ों में बंटी हुई है।

रविवार को इस्लामिया कॉलेज व सीनियर सैकंडरी स्कूल में आयोजित हाजी जहूर अहमद कुरैशी खेल सप्ताह व सालाना जलसे में भाग लेने आए माहिर आजाद ने चुटकी लेते हुए कहा कि जैसे समाज के लोग आपस में बिरादरी के नाम पर बंटे हुए हैं।

वैसे ही जिले में कांग्रेस भी कई टुकड़ों में बंटी हुई है। उन्होंने बकायदा नाम लेते हुए कहा कि कांग्रेस राजेंद्र पारीक, महादेवसिंह खंडेला व हनीफ खत्री के नाम पर अलग-अलग खेमों में बंटी हुई है।

आजाद के इस बयान से ठीक पहले जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में तमाम लोगों ने विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

चाय की थड़ी व दुकानों पर कमियां नहीं उपलब्धियां बताएं

सीकर त्न जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में विपक्ष निशाने पर रहा। अपने एजेंडे के बीच कार्यकर्ताओं को सीख भी दी गई कि वे चाय की थड़ी व दुकानों पर कांग्रेस की अलग बात न करें। जो भी बातें करनी है वह पार्टी के अंदर ही हो। जनता के बीच उपलब्धियां लेकर जाएं।

कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को नवलगढ़ रोड स्थित इंदिरा भवन में हुई। बैठक में कुछ कार्यकर्ताओं ने दर्द फिर रखा कि उनके काम नहीं होते हैं। हालांकि जिलाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने बात संभाली कि वे ब्लॉक कमेटी से डिजायर करवाकर लाएं। उनके काम जरूर होंगे।


उद्योग व आबकारी मंत्री राजेंद्र पारीक के निशाने पर विपक्ष रहा। उन्होंने कहा, वे नौजवानों को त्रिशूल बांट रहे हैं और हम कम्प्यूटर। कार्यकर्ता विकास और विनाश के अंतर को समझें।

उन्होंने नेताओं को कंगूरे व कार्यकर्ताओं को नींव की ईंट बताया। पारीक ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाने के लिए कहा। बोले, याद रखें कि संगठन के बिना सरकार नहीं बन सकती।

उद्योग मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य राहुल का नेतृत्व हो। आपका लक्ष्य राहुल, सोनिया, हाथ का निशान व कांग्रेस होना चाहिए। कांग्रेस केडरबेस पार्टी है। जिला प्रभारी सचिव ललित तूनवाल ने भी भाजपा पर निशाना साधा।


उन्होंने कहा, भाजपा के दोगले चरित्र से सभी वाकिफ है। उन्हें सत्ता में रहने पर मंदिर की याद नहीं आती और सत्ता से बाहर होते ही मंदिर याद आता है। वे लोकपाल की पैरवी करते हैं, लेकिन गुजरात में लोकायुक्त नियुक्त होने पर घमासान मचाया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की 300 उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाना होगा।

उनके मान सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक गोविंदसिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एजेंडे से अवगत कराया। बैठक में सीकर शहर ब्लॉक अध्यक्ष बुनियाद अली कुरैशी, श्रीमाधोपुर ब्लॉक अध्यक्ष रक्षपाल स्वामी, दांतारामगढ़ व फतेहपुर ब्लॉक अध्यक्ष आदि मौजूद थे।

बैठक में ये थे मौजूद


कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सैनी, फतेहपुर कृषि मंडी अध्यक्ष राजेंद्र पाटोदा, नगर परिषद के पूर्व उपसभापति राजेंद्र शर्मा, पूर्व उपसभापति शिवदयाल योगी, पार्षद जीवण खां, पूर्व पार्षद चांद खा, वेदप्रकाश, सुरेंद्र कुल्हरि, कुलदीप रणवां, मुकुंद तिवाड़ी, शशि बहड़, राजेंद्र झूरिया, धर्मेंद्र गठाला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस मीटिंग का एजेंडा


राजनीतिक सम्मेलन


फरवरी, मार्च और अप्रैल में आठ विधानसभाओं में राजनीतिक सम्मेलन कराए जाएंगे। तय हुआ, ब्लॉक अध्यक्ष सांसद व विधायकों से चर्चा कर जल्द बताए।

सदस्यता अभियान


साल 2012 तक सीकर जिले में 50 हजार सदस्य बनाने का निर्णय हुआ। ताकि विधानसभा चुनाव में ताकत मिल सके।

बीएलओ


निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने सहित अन्य कामकाज के लिए प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस कार्यकर्ता को बीएलए नियुक्त किया जाएगा। तय हुआ कि कर्मठ कार्यकर्ता तलाशे।

कार्यकारिणी

कांग्रेस की वार्ड कमेटी व ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यकारिणी गठित जल्द बनाई जाएगी। इसमें 21 सदस्य होंगे। ताकि लोकसभा व विधानसभा चुनावों के दौरान परेशानी नहीं आए।


चर्चा में रही दिग्गजों की गैर मौजूदगी बैठक में कई दिग्गज नदारद रहे। इसको लेकर पदाधिकारियों में चर्चा रही। बताया गया कि कुछ बड़े पदाधिकारी कार्यक्रमों में व्यस्त थे तो कुछ अन्य निजी कारणों से नहीं आ सके।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
6 + 2

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment