राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
पलायथा के पास मिनीबस पलटी, 30 घायल
भास्कर न्यूज
| Jul 30, 2012, 03:06AM IST

अंता एसएचओ जगदीश मीणा ने बताया कि कैथून के पास स्थित रेलगांव के करीब 80 लोग दो मिनीबसों से कामखेड़ा बालाजी (झालावाड़) गए थे। रेलगांव के गोपाल ने मन्नत पूरी होने पर यहां रसोई की थी। रात को वे वापस लौट रहे थे। पलायथा के पास बारिश की वजह से चालक को सड़क का डिवाइडर नहीं दिखा। इससे बस डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ पलट गई। हादसा देख पीछे चल रही मिनीबस रुकी और उसकी सवारियां ने बस में से घायलों को निकाला। बस में चीखपुकार मची हुई थी। मिनीबस में अधिकतर महिलाएं व बच्चे सवार थे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी को बस में से निकाल लिया।
उसके बाद 10 घायलों सोसरबाई (60), ज्ञान बाई (60), छोटी बाई (65) पत्नी कस्तूरचंद, छोटी बाई (65) पत्नी गोबरी लाल, राधेश्याम (32), गायत्री (45), छोटू लाल (50), नीरज (19), छीतर बैरवा (40) व प्रदीप (10) को एमबीएस अस्पताल लाया गया। इसमें से सोसरबाई, ज्ञान बाई, छोटीबाई पत्नी कस्तूरचंद, छोटीबाई पत्नी गोबरीलाल, राधेश्याम व प्रदीप को अस्पताल में भर्ती किया गया। बाकी का प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने मिनीबस को जब्त कर लिया है। ड्राइवर भी घायल बताया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।






