विज्ञापन
 
 
 
 

पटवार परीक्षा परिणाम पर छाए संशय के बादल

 
Source: Bhaskar News   |   Last Updated 07:06(07/02/12)
 
 
 
 
विज्ञापन
अजमेर.कुछ माह पहले राजस्व मंडल द्वारा जिला स्तर पर कराई गई पटवारी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम में गलतियों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। जोधपुर में परीक्षा परिणाम संदेह के घेरे में आने के बाद दूसरे जिलों में भी परिणाम को लेकर संशय जाहिर किया जा रहा है।

गलत ‘आंसर की’ से उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का जोधपुर में मामला सामने आने के बाद संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया पर ही प्रश्नचिन्ह लग गया है। जोधपुर में प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गलत आंसर की से जांच की वजह से परीक्षा परिणाम कुछ का कुछ हो गया है। आरटीआई के तहत कुछ अभ्यर्थियों द्वारा ली जा रही जानकारी से इसका खुलासा हुआ है।

दूसरे जिलों में भी इसकी सूचना मिलने के बाद अभ्यर्थियों ने आरटीआई के तहत आवेदन करना शुरू कर दिया है।दूसरे जिलों में भी इसी तरह की गलतियां सामने आती है तो पूरी परीक्षा ही संदेह के घेरे में आ सकती है। 2363 पद के लिए लगभग सात लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। राज्य में अभ्यर्थियों की संख्या के लिहाज से यह सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षा थी। मंडल प्रशासन ने माना है कि कुछ अन्य स्थानों से भी इस तरह की गड़बड़ियों की शिकायत मिली है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
10 + 10

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment