विज्ञापन
 
 
 
 

पटवारी परीक्षा में गड़बड़ी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा

 
Source: dainik bhaskar news   |   Last Updated 08:50(10/02/12)
 
 
 
 
विज्ञापन
अजमेर। पटवारी सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा को लेकर विवाद थमते नजर नहीं आ रहे हैं। एक के बाद एक राज्य के विभिन्न जिलों में प्रश्नपत्रों में गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में भरतपुर के एक अभ्यर्थी द्वारा दायर रिट पर राजस्थान हाईकोर्ट ने विशेषज्ञों की कमेटी से विवादित प्रश्नों की जांच कराने का आदेश दिया है। जस्टिस अजय रस्तोगी ने भरतपुर निवासी सत्येंद्र प्रकाश की रिट निस्तारित करते हुए प्रार्थी को निर्देश दिया है कि वह एक सप्ताह के भीतर सरकार को प्रतिवेदन दे और सरकार तीन सप्ताह में इसका निस्तारण करे। हाईकोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता के जवाब सही होने पर परीक्षा की वरीयता सूची नए सिरे से बनाई जाए। तब तक पटवार भर्ती प्रक्रिया पर रोक रहेगी।

हाईकोर्ट के समक्ष सत्येंद्र ने वकील लक्ष्मीकांत शर्मा मालपुरा के जरिये दायर रिट में बताया कि राजस्व मंडल ने 7 मार्च को पटवारी सीधी भर्ती के परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी किया था। विज्ञापन के तहत प्रार्थी ने आवेदन किया जिसकी परीक्षा 25 सितंबर को हुई थी। 24 नवंबर को जारी परिणाम में याचिकाकर्ता को मालूम हुआ कि राजस्व मंडल ने गणित, सामान्य ज्ञान और हिंदी विषय के नौ प्रश्नों के गलत उत्तर को सही माना और इसी आधार पर वरीयता सूची बना दी। सत्येंद्र ने याचिका में बताया कि उसके प्रश्न सही थे लेकिन मंडल ने जारी परिणाम में उन्हें सही नहीं माना। जिससे उसका चयन नहीं हो सका। याचिकाकर्ता ने विवादित प्रश्नों के उत्तरों की जांच कराने की मांग की थी। गौरतलब है कि 25 सितंबर 2011 को जिलेवार हुई परीक्षा में तकरीबन पौने सात लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा होने के बाद राजस्व मंडल प्रशासन ने रिकॉर्ड संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने के बावजूद शांतिपूर्ण तरीके से बिना किसी गड़बड़ी परीक्षा संपन्न कराने का दावा किया था। लेकिन इसके बाद लगातार कोई ना कोई विवाद सामने आ रहा है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
4 + 7

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment