राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
फलक अपहरण और ज्यादती मामले की आरोपी अलवर कोर्ट में पेश
Bhaskar News
| Jul 12, 2012, 06:52AM IST
गौरतलब है कि 29 अगस्त, 2010 को अलवर के उद्योग नगर थाने में वेस्ट बंगाल जिला बैरकपुर के खरिया गांव निवासी अली अकबर अंसारी ने देसूला में अपनी विवाहित पुत्री के गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा युवती की बरामदगी के बाद उसका अपहरण व ज्यादती करने की बात सामने आई थी।
इस मामले में पुलिस ने कांता चौधरी, रामबाई व राजकुमार को आरोपी बनाया था। इसी मामले में बुधवार को दिल्ली पुलिस तिहाड़ जेल में बंद कांता चौधरी को अलवर की एडीजे कोर्ट में पेश करने लाई। यहां न्यायालय ने कांता व रामबाई के विरुद्ध अपहरण व ज्यादती का षडयंत्र रचने के अपराध में आरोप तय किए हैं। प्रकरण में साक्ष्य के लिए आगामी तारीख पेशी 24 जुलाई नियत की गई है।







