टीवी सीरियल रामायण में वीर हनुमान का किरदार निभाने वाले अभिनेता दारा सिंह का अजमेर से पुराना ताल्लुक रहा है। 1971 में लोको मैदान में आयोजित एक दंगल में वे स्व. भारत केसरी मास्टर चंदगीराम के साथ अजमेर आए। उनके साथ उनके भाई स्व. रंधावा भी थे।
सभी ने मैदान का चक्कर लगाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। अजमेर में उनका अभिनंदन पहलवान गुरु स्व.देवीलाल ने किया। स्व.देवीलाल के पोते अनिल गुप्ता ने दारा सिंह की अजमेर से जुड़ी यादों के इन फोटो को संग्रहित कर रखा है।
दंगल में जब स्व.मास्टर चंदगीराम विजेता रहे तो उन्हें साफा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। दारा सिंह को भी माला पहनाई गई।