आरोपों से आहत, तहसीलदार के छलके आसूं
Source: Bhaskar News | Last Updated 07:36(10/02/12)
उदयपुरवाटी(झुंझुनूं). पंचायत समिति परिसर में गुरुवार को जनसुनवाई शिविर के दौरान ककराना की सरपंच पति ने महिला तहसीलदार पर भ्रष्टाचार के आरोप जड़े। इससे आहत तहसीलदार कुंतल विश्नोई ने पहले काफी सफाई दी।
फिर उनके आंसू छलक पड़े। रोते-रोते हुए उन्होंने कहा कि यदि वह भ्रष्ट हैं तो नौकरी से क्यों नहीं निकाल देते। वे जनसुनवाई छोड़कर चली गईं। वहां मौजूद ग्रामीणों और कई जनप्रतिनिधियों ने तहसीलदार के खिलाफ सुनियोजित राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। शिविर से रोते हुए बाहर जातीं तहसीलदार।