विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Sikar >> Quay For Rape Before Being Put Into The Die, It Wi

पहले रेप किया फिर मरने के लिए कुए में डाल दिया, अब ताउम्र रहेगा सलाखों के पीछे

Bhaskar News | Jul 31, 2012, 04:31AM IST
 
 


श्रीमाधोपुर.स्थानीय अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश फास्ट ट्रैक नं. 2 श्रीमाधोपुर राजेन्द्र कुमार ने सोमवार को एक निर्णय में नाबालिग लड़की से ज्यादती करने के आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी पर 21 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। अपर लोक अभियोजक एडवोकेट गोविंदनारायण तंवर एवं परिवादी के वकील एड. दिनेश सिंह शेखावत के अनुसार पीड़िता के पिता निवासी ढाणी मानावाली तन ढाणी गुमानसिंह ने जरिए इस्तगासा पुलिस थाना खंडेला में मामला दर्ज कराया था कि 15 अगस्त 2008 को उसकी नाबालिग पुत्री कुएं के पास घास खोद रही थी।

 

तभी वहीं के रहने वाले आरोपी जीतिया उर्फ जितेन्द्र पुत्र हेमाराम जाट ने उसकी पुत्री के साथ ज्यादती की। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पीड़िता को कुएं में डाल दिया। परिजनों ने बाद में पीड़िता को बेहोशी की हालत में कुएं से निकालकर जयपुर इलाज कराया। कोमा में होने के कारण पीड़िता को साढ़े पांच माह बाद होश आया।

 

होश में आने के बाद पीड़िता ने घटना अपने परिजनों को बताई जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ। रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायाल ने यह फैसला दिया।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment