राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
गहलोत सरकार की विफलताएं उजागर करेगी भाजपा
Bhaskar News | Dec 05, 2012, 06:30AM IST

जयपुर.प्रदेश में कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने पर (13 दिसंबर) भाजपा उसकी विफलताओं को जनता के सामने उजागर करेगी, जबकि युवा मोर्चा इसे कुशासन दिवस के रूप में मनाएगा। भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर पार्टी गहलोत सरकार के खिलाफ आरोप पत्र भी जारी करने पर विचार कर रही है।
इस, बीच कांग्रेस हटाओ, देश बचाओ अभियान के तहत युवा मोर्चा की ओर से मंडल स्तर तक सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे। पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को हुई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला किया गया।
इस बैठक में जयपुर में मौजूद पदाधिकारियों को ही बुलाया गया था। प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि सरकार के 4 साल पूरे होने पर विस्तृत कार्यक्रम तय करने के लिए अभी एक और मीटिंग होगी। फिलहाल युवा मोर्चा ने अपने कार्यक्रम तय कर लिए हैं। युवा मोर्चा इसे कुशासन दिवस के रूप में मना रहा है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ऋषि बंसल ने बताया कि 8 से 11 दिसंबर तक मंडल स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके बाद 12 दिसंबर को जिला केंद्रों पर प्रदर्शन किए जाएंगे।
13 दिसंबर के बाद गांवों की ओर अभियान :
भारतीय जनता युवा मोर्चा 13 दिसंबर के बाद गांव की ओर अभियान चलाएगा। प्रदेशाध्यक्ष ऋषि बंसल ने बताया कि 12 जनवरी 2013 को स्वामी विवेकानंद की जयंती तक युवा मोर्चा प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में जाकर राज्य सरकार की विफलताओं के बारे में आम आदमी को जागरूक करेगा। इस दौरान सभी 45000 बूथों पर कार्यक्रम किए जाएंगे।






