राजस्थान के राज्यपाल शिवराज आज अजमेर में
Source: dainik bhaskar news | Last Updated 08:38(10/02/12)
अजमेर। राज्यपाल शिवराज पाटील शुक्रवार को अजमेर आएंगे। राज्यपाल पाटील शुक्रवार सुबह 9.25 बजे किशनगढ़ हवाई पट्टी पर उतरेंगे और लोक सेवा आयोग पहुंच कर राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। वे दोपहर साढ़े बारह बजे किशनगढ़ हवाई पट्टी से जयपुर रवाना हो जाएंगे। उनकी यात्रा के दौरान शांति व कानून व्यवस्था के मद्देनजर चार कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
राज्यपाल की यात्रा के मद्देनजर शांति व्यवस्था के लिए डीएसओ हरिशंकर गोयल, एसडीएम कृष्णावतार त्रिवेदी व तहसीलदार हरिताभ आदित्य को किशनगढ़ एयर स्ट्रिप व एसडीएम भरत शर्मा को लोक सेवा आयोग में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। वहीं एडीएम (सिटी) जेके पुरोहित व प्रोटोकॉल अधिकारी सुनीता डागा यात्रा के दौरान उनके साथ रहेंगे।