विज्ञापन
 
 
 
 

राजस्थान में अब मिलेगा पौष्टिक आटा, दूध व तेल

 
Source: Bhaskar News   |   Last Updated 02:17(04/02/12)
 
 
 
 
जयपुर.कुपोषण और खून की कमी से पीड़ित बच्चों व महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने गुरुवार को ‘फोर्टिफाइड खाद्य आहार’ योजना शुरु की। इसके तहत खाद्य पदार्थो-अनुपूरक शिशु आहार से लेकर प्रचुर विटामिन, मिनरल वाले आटे, दूध, तेल, नमक व दाल का उत्पादन व वितरण होगा।

सरकार ने यह योजना ग्लोबल एलायंस फॉर इम्प्रूव्ड न्यूट्रीशन (गेन) और भारतीय स्वास्थ्य प्रबंधन व शोध संस्थान (आईआईएचएमआर) के साथ मिलकर शुरू की है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री परसादी लाल मीणा थे। अन्य लोगों में मार्क वॉन अमेरिन्जेन (कार्यकारी निदेशक-गेन), जय नायडू (सभापति-गेन बोर्ड), प्रो. वीएस व्यास (उपसभापति राज्य योजना आयोग), प्रो. लाड कुमारी जैन (अध्यक्ष राज्य महिला आयोग) आदि मौजूद थे।


फोर्टिफिकेशन क्या?


ऐसी प्रक्रिया, जिससे आहार में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाते हैं। आटा, दूध और तेल में आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन-बी 12 और विटामिन-ए मिलाया जाएगा।


अच्छा माल दें मिल मालिक

हमारे राज्य में दो महीने पहले ही फोर्टिफाइड आटे का वितरण शुरू कर दिया गया है। इसकी आलोचना वे लोग कर रहे हैं जो स्वार्थी हैं और इन खाद्य पदार्थो की कालाबाजारी करते हैं। अगर राज्य के सभी मिल मालिक अच्छा फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ देंगे, तो आलोचना न हो।

मिल मालिक प्राइवेट तौर पर अच्छी गुणवत्ता का आटा बेचते हैं जबकि सरकारी योजनाओं के लिए कम गुणवत्ता वाला। मैं इस कार्यक्रम और इससे जुड़ी संस्थाओं को भरोसा दिलाता हूं कि सरकार उन्हें हमेशा मदद करेगी।

-परसादी लाल मीणा

कुपोषित बच्चों को देनी है अच्छी सेहत

राजस्थान में 40 फीसदी बच्चे कुपोषित हैं। छह माह से लेकर 3 साल तक के 80 फीसदी बच्चे खून की कमी (एनीमिया) से पीड़ित हैं। फोर्टिफाइड आहार के वितरण से बच्चों की अच्छी सेहत बनेगी।

- मार्क वॉन अमेरिंजेन

भारत में 6करोड़ बच्चे कुपोषित

नेल्सन मंडेला ने कहा था कि हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि हमारे बच्चे हैं। दुनिया में 3.50 करोड़ कुपोषित बच्चे हैं। कुपोषण की वजह से भारत के जीडीपी में 2 से 3 फीसदी की कमी आती है। भारत में करीब 6 करोड़ बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। हमें इन आंकड़ों को जीरो पर लाना है।

-जय नायडू

(नेल्सन मंडेला के पूर्व सहयोगी और फ्रांस के सबसे बड़े सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित)

अगली पीढ़ी का ध्यान रखें

बीकानेर के एक गांव में करीब 83 फीसदी किशोरियां एनीमिया से पीड़ित हैं। मेरी राज्य सरकार, बाजार और सिविल सोसाइटी से गुजारिश है कि तीनों मिलकर काम करें ताकि हमारी अगली पीढ़ी अच्छी सेहत पा सके।

-प्रो. वीएस व्यास (पद्म भूषण)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
7 + 1

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment