राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
राशन कार्ड : 16 अगस्त तक जमा होंगे फार्म
Bhaskar News
| Jul 31, 2012, 04:44AM IST

वहीं कई लोग आवेदन पत्र लेने के लिए चक्कर लगाते रहे लेकिन फार्म उपलब्ध नहीं हो पाए। इधर, देर शाम खाद्य विभाग के चीफ सेक्रेट्री की ओर से आखिरी तिथि 16 अगस्त तक बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए गए। डीएसओ जीएल कटारिया ने बताया कि पंचायत समिति स्तर से आवेदन फार्मो की डिमांड मांगी गई है। मंगलवार तक आवेदन फार्म उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
इन इलाकों से अब भी आ रही है शिकायतें
मुखिया है बाहर तो दूसरा सदस्य कर सकता है हस्ताक्षर
लक्ष्मणगढ़ : मुखिया के बाहर रहने पर वार्ड पार्षद फार्म का सत्यापन नहीं कर रहे हैं। नियमानुसार मुखिया के बाहर रहने पर आवेदन फार्म मुखिया के नाम से ही भरा जाएगा और फोटो भी मुखिया की लगेगी लेकिन हस्ताक्षर परिवार का कोई भी सदस्य अपने नाम का कर सकता है। इसमें हस्ताक्षर करने वाले व्यक्ति को मुखिया से संबंध बताना होगा।
पुराने कार्ड तीन हजार, फार्म भेजे ढाई हजार
दांतारामगढ़ : इलाके में पुराने राशन कार्ड तीन हजार है लेकिन यहां फार्म महज 2500 भेजे गए। ऐसे में सभी परिवारों को आवेदन फार्म नहीं मिल सके। सोमवार को लोग फार्मो के लिए चक्कर लगाते नजर आए।
कम पड़े फार्म
नीमकाथाना : इलाके के गुहाला, पुराना बास, राजपुर जागीर सहित कई ग्राम पंचायतों को फार्म कम मिलने से लोगों आवेदन पत्र नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं शहरी क्षेत्र में फार्मो का संग्रहण नहीं होने से लोग नगर पालिका कार्यालय तक पहुंच रहे हैं।
अलग राशन कार्ड के लिए ले रहे शपथ पत्र
रींगस : पुराने राशन कार्ड से अगल राशन कार्ड बनाने वाले लोगों से शपथ पत्र लिया जा रहा है। पुराने नियमों में शपथ लेने की बात थी लेकिन नए नियमों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।
नहीं दे रहे हैं रसीद
फतेहपुर : क्षेत्र के कुछ इलाकों में आवेदकों से फार्म तो लिए जा रहे हैं लेकिन रसीद नहीं दी जा रही है। कहा जा रहा है कि रसीद बाद में दी जाएगी।






