विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Rajya vishesh >> Sharad Pawar Will Take About Drought On 3

सूखे की जानकारी लेने 3 को आएंगे शरद पवार

Bhaskar News | Aug 02, 2012, 01:16AM IST
 
 

जयपुर.प्रदेश में बारिश की कमी और उसके बाद उत्पन्न सूखे की स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार 3 अगस्त को यहां आएंगे। उनके साथ विभाग के विशेषज्ञ अफसरों का दल भी आएगा।

कृषि मंत्रालय के केंद्रीय सचिव आशीष बहुगुणा ने राज्य सरकार को इस संबंध में सारी जानकारी एकत्र कर तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ बैठक में राज्य की ओर से जिलों में बारिश की कमी के कारण उपजे हालात के बारे में जानकारी दी जाएगी।

साथ ही भूजल और सतही जल की स्थिति, पेयजल के परिवहन, पशुधन की स्थिति और पशुओं के चारे और चिकित्सा व्यवस्था के बारे में भी ब्यौरा देकर सहायता की मांग की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने सभी जिलों से बारिश की स्थिति और सूखे के हालात के बारे में जानकारी मंगवा ली है। इस बीच केंद्र सरकार ने सूखे जैसी स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार को 424 करोड़ रुपए की राशि जारी करवा दी है। इसे प्राथमिक सहायता के रूप में देखा जा रहा है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment