शेखर के मिले खून से सने पकड़े, अब जांच से होगा खुलासा
Source: Bhaskar News | Last Updated 08:26(09/02/12)
कोटा. उदयपुर पेसिफिक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र शेखर पांचाल के अपहरण व हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रदीप भाटी की निशानदेही पर पुलिस ने छात्र के सून से सने कपड़े, भाटी की जैकेट व सीट कवर गड़रिया महादेव के पास चंबल नदी के किनारे से बरामद कर लिए।
उदयपुर के प्रतापनगर थानाधिकारी सतीश मीणा ने भाटी को लेकर बुधवार को नांता नहर सहित नांता स्थित भाटी के फार्म हाउस का मुआयना किया। हत्या के बाद भाटी ने तीनों चीजें एक बैग में बंद कर गड़ारिया महादेव की ऊंचाई से चंबल में फेंक दिए, लेकिन चंबल का पानी दूर होने से बैग किनारे पर ही गिर गया।
पुलिस ने बैग चंबल किनारे से बरामद कर लिया। पुलिस अब इन पर लगे खून की जांच कराएगी। भाटी छात्र शेखर का शव कार की डिक्की में रखकर घर भी गया, लेकिन उसने वहां पत्नी व अन्य किसी से भी जिक्र नहीं किया।
Related Articles: