राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
साहब वहां दो बाल विवाह हो रहे हैं...सुनते ही दौड़ पड़ी पुलिस!
Bhaskar News
| Apr 27, 2012, 05:54AM IST

मिली जानकारी के अनुसार शरारती तत्व ने मोहन लाल रेगर के नाम से गत दिनों जिला कलेक्टर मंजू राजपाल को शिकायत करते हुए बताया कि पुष्कर रैगरान मोहल्ला निवासी नेमीचंद बाकोलिया पुत्र अर्जुन बाकोलिया अपनी दो नाबालिग पुत्री इंद्रा व शीला का आखातीज के मौके पर पुष्कर स्थित जयमल कोट में विवाह कर रहा है। यही नहीं विवाह के लिए आयोजित प्रीतिभोज में दस हजार लोगों को निमंत्रित किया गया है।
कलेक्टर को प्रेषित किए गए शिकायती पत्र की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को भी भेजी। कलेक्टर एवं एसपी ने थानाप्रभारी दिनेश कुमावत को मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच के लिए नेमीचंद के घर पहुंच गई। नेमीचंद ने शिकायतकर्ता के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पुलिस को दोनों पुत्रियों के उम्र संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराए।
जांच अधिकारी एएसआई शक्तिदान ने बताया कि दस्तावेजों के अनुसार इंद्रा 33 साल की और शीला 29 साल की है। करीब दो घंटे की परेड के बाद अब पुलिस झूठी शिकायत करने वाले की तलाश कर रही है। पुलिस का मानना है कि नेमीचंद से द्वेषता रखने वाले शख्स ने शादी के दौरान व्यवधान डालने के उद्देश्य से बाल विवाह की झूठी शिकायत की है।






