विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Kota >> Sword Young Man Killed After Altercation

कहासुनी के बाद युवक को तलवार मारी

Bhaskar News | Dec 12, 2012, 04:19AM IST
 
 


कोटा. कुन्हाड़ी इलाके में आपसी कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने युवक के सिर पर तलवारी से वार कर दिया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया।

 

पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कुन्हाड़ी सीआई रामेश्वर परिहार ने बताया कि बालिता में रहने वाले बाबा खान उर्फ रमजानी की नयापुरा निवासी कालूराम से सोमवार रात किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

 

कालूराम बाद में तलवार लेकर आया और रमजानी पर वार कर दिया। रमजानी के सिर में गंभीर चोट लगी और उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके 15 टांके सिर में लगे। पुलिस ने कालूराम को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment