राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
FACEBOOK पर स्कूली छात्रा का फर्जी अकाउंट, कइयों को भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट!
Bhaskar News
| Dec 03, 2012, 10:03AM IST

श्रीगंगानगर.स्कूली छात्रा का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। पुरानी आबादी के वार्ड नंबर 15 निवासी एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी लड़की बीएसएफ सीनियर सेकंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है।
29 नवंबर को सहपाठी छात्राओं ने छात्रा को बताया कि उसका फेसबुक अकाउंट चल रहा है। सर्च करने पर पता चला कि किसी ने नवंबर में ही यह अकाउंट बनाया, फिर कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर अपने साथ जोड़ा। कई लोगों से चैटिंग भी की गई।
मुकदमा दर्ज कराने वाले परिवादी के अनुसार, इससे उसकी व उसकी पुत्री की गरिमा को ठेस पहुंची है।
सीओ सिटी राजेंद्र डिढ़ारिया ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।आईटी एक्सपर्ट से जानकारी जुटाई जाएगी।परिवादी के अनुसार, उन्होंने स्कूल जाकर प्रिंसीपल से भी इस बारे में शिकायत की है।







