राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
इस मासूम के साथ हुआ ऐसा चमत्कार, लाखों में एक जिसका हकदार!
Bhaskar News
| Dec 03, 2012, 07:46AM IST

ब्यावर/अजमेर.अमृतकौर अस्पताल में शनिवार को जन्मी एक कन्या का दिल बायीं ओर की बजाय दायीं ओर धड़कता देख अस्पताल प्रशासन और नवजात के परिजन भी अचरज में पड़ गए। डॉक्टरों के मुताबिक लाखों में इस प्रकार का एक केस मिलता है।
हीरानगर निवासी उषा सारस्वत पत्नी राजकुमार को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन ने अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को उसने एक कन्या को जन्म दिया, लेकिन जब डॉ. एमएस चांदावत ने नवजात की जांच की तो बायीं ओर दिल की धड़कनें नहीं सुनाई दी, बल्कि उसके स्थान पर दिल दायीं ओर धड़क रहा था।
इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी गई। नवजात की हालत ठीक नहीं होने पर उसे वेंटीलेंटर पर रखने का निर्णय लिया गया।
'नवजात की जांच की तो पता चला कि दिल दायीं ओर है। ऐसे केस लाखों में एक मिलते हैं। इसका रिकॉर्ड अस्पताल में रखने के आदेश दे दिए हैं। वैसे नवजात की हालत ठीक नहीं है। एकेएच में ही उसका उपचार जारी है।’
डॉ. एमएस चांदावत, अमृतकौर अस्पताल, ब्यावर







