विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Sikar >> The Unique Promise Of Rain And Sitting On A Hunger

बारिश के लिए अनोखी प्रतिज्ञा कर अनशन पर बैठा है 83 साल का यह बुजुर्ग

Bhaskar News | Aug 05, 2012, 00:29AM IST
 
 

अजीतगढ़.क्षेत्र के सिहोड़ी निवासी 83 वर्षीय भगवान सहाय जांगिड़ 21 जुलाई से बारिश के लिए अनशन कर रहे हैं। तेरहवें दिन तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने अधिकारियों को सूचना दी। इस पर शुक्रवार सुबह उपखंड अधिकारी राधेप्रतापसिंह एवं भारतीय किसान संघ श्रीमाधोपुर तहसील अध्यक्ष सुंदरलाल भावरिया ने उन्हें समझाकर चिकित्सकीय टीम से जांच करवाई तथा नीबू पानी पिलाया।

बाद में जांगिड़ को अजीतगढ़ के बाबा नारायणदास राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डाक्टर एमएल जांगिड़ के नेतृत्व में उपचार के लिए चिकित्सकीय टीम के साथ जयपुर रवाना किया गया। जयपुर से उपचार के बाद गांव लौटने पर भगवान सहाय फिर मंदिर में अनशन पर बैठ गया। जानकारी अनुसार भगवानसहाय जांगिड़ ने बारिश नहीं होने से दुखी होकर के इंद्रदेव को खुश करने के लिए 21 जुलाई से अपने घर के पास शिवालय में अनशन शुरू कर दिया। शुक्रवार को जांगिड़ की 13 दिन से अनशन करने से तबीयत काफी खराब हो गई।

बारिश के पानी से नहाकर खाना खाने की जिद

भगवान सहाय जांगिड़ तीज पर्व से ही बारिश के लिए तपस्या करने में लीन हो गया था। ग्रामीणों ने उनसे अनशन तोड़ने की बात की तो जांगिड़ ने जिद कर ली कि बारिश होने के बाद मकानों से गिरने वाले पानी से स्नान करके ही खाना-पीना शुरू करेगा। ग्रामीणों ने बताया कि जांगिड़ दिनभर में केवल तीन बार चाय पीकर अनशन कर रहे थे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment