श्रीगंगानगर.सीमावर्ती गांव खाटलबाना के एक युवक ने पहले तो युवती से शादी की, फिर अपने ही आठ दोस्तों के साथ मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इन लोगों ने युवती की अश्लील वीडियो क्लिपिंग भी बनाई और दुष्कर्म के बारे में किसी को बताने पर इस क्लिपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी दी।
दो-तीन साल पहले हुई इस वारदात का मुकदमा महिला थाना पुलिस ने मंगलवार को युवती की रिपोर्ट पर दर्ज किया। महिला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवती के पति को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आठ आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों में एक कांग्रेस का नेता तथा गांव के जनप्रतिनिधि का पुत्र भी शामिल है।