राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
छात्रा से सामूहिक ज्यादती का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
भास्कर न्यूज | Sep 14, 2012, 05:52AM IST
डीएसपी रजनीश पूनियां ने बताया कि मामले में दूसरे आरोपी रामप्रसाद पुत्र परमेश्वर को पुलिस ने ताजसर बीड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी फरार होने का प्रयास कर रहा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं बुधवार को पकड़े गए धर्मेंद्र पुत्र श्रवण का गुरुवार को मेडिकल कराया गया। मेडिकल में नाबालिग की पुष्टि होने पर उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि सदर थाना क्षेत्र के जलालसर गांव में बुधवार को सामूहिक ज्यादती से आहत एक कॉलेज छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। इस संबंध में परिजनों ने रामप्रसाद व धर्मेंद्र के खिलाफ सामूहिक ज्यादती का मामला दर्ज कराया। छात्रा गारिंडा गांव की रहने वाली थी और जलालसर में अपने ननिहाल में रह रही थी। परिजनों को आरोप है कि सोमवार को कॉलेज से लौटते वक्त आरोपी उसे जबरन अपने साथ ले गए व उससे ज्यादती की।






