राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
दर्दनाक घटना: ट्रेन में फंसकर सीकर पहुंचा पैर, धड भी मौके से दूर मिला
Bhaskar News
| Aug 05, 2012, 07:02AM IST

शनिवार सुबह जयपुर जा रही ट्रेन के चालक ने पटरियों पर शव के अवशेष देखे तो जीआरपी व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रानोली थाना पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंची। वहां से छह किलोमीटर तक जीआरपी ने तलाश कर शव के टुकड़े इकट्ठे किए। शव की शिनाख्त नहीं होने पर जीआरपी ने एसके अस्पताल मोर्चरी में रखवाया है। मृतक ने चैक का शर्ट व कोटन की पेंट पहन रखी हैं । हाथ में चांदी की दो अंगूठी हैं। उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है।
पुलिस को मिला है दर्जी का पता
पुलिस को मृतक की शर्ट पर दर्जी का पता मिला हैं जिस पर अमित टेलर्स माली की कोठी आगरा रोड़ जयपुर लिखा हैं। पुलिस का मानना है कि उस टेलर से इसका पता चल सकता हैं।








