विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Ajmer >> Unknown Vehicle Struck The 30 Feet That The Scatte

अज्ञात वाहन ने ऐसी टक्कर मारी कि 30 फीट तक बिखरे युवक के अंग

Bhaskar News | Aug 05, 2012, 05:04AM IST
 
 

मदनगंज-किशनगढ़.नसीराबाद हाइवे स्थित सिलोरा गांव के पास शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोपेड सवार की मौत हो गई। हादसे इतना जबरदस्त था कि मोपेड के परखच्चे उड़ गए और शव के अंग सड़क पर बिखर गए।

शहर थाना पुलिस के अनुसार गुर्जरों का बाड़ा निवासी कैलाश (35) पुत्र कन्हैयालाल गुर्जर पैंथर मोपेड लेकर सिलोरा से उदयपुर कलां की ओर जा रहा था। सुबह 5 बजे अज्ञात वाहन ने उसे ओवरटेकिंग के प्रयास में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोपेड के परखच्चे उड़ गए और युवक शव के कई टुकड़े होकर सड़क पर बिखर गए। हादसे में युवक की गर्दन, पैर, हाथ व पेट का हिस्सा अलग-अलग जगह बिखर गया।

टक्कर मारकर वाहन चालक फरार हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर एक तरफ किया। बाद में बिखरे शव के हिस्सों को गठरी में समेटकर कर अस्पताल के चीरघर रखवाया। जानकारी मिलते ही गुर्जरों का बाड़ा के लोग अस्पताल पहुंचने लगे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्युकारित करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

तीस फीट तक बिखरे शरीर के अंग

हादसे के बाद शव विभिन्न हिस्सों में बंटकर तीस फुट तक बिखर गया। पांव, हाथ, सिर, कमर का हिस्सा सभी आसपास बिखरे पड़े थे। पुलिसकर्मियों को भी शव के टुकड़े उठाने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी। आवारा मवेशी व पक्षी ना आए इसके लिए दो तीन पुलिसकर्मियों को बिखरे अंगों का ध्यान रखने के लिए लगाया गया।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सड़क पर बिखरे शव को देखकर जबरदस्त दुर्घटना होना प्रतीत हो रहा है। लेकिन चौंकाने वाली बात सामने ये आई की शरीर का हर अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त और कुचल गया मगर मृतक की खोपड़ी पर मामूली खरोंच ही देखने को मिली। जबकि खोपड़ी का नीचे का हिस्सा कटा हुआ प्रतीत हो रहा है जिससे हत्या जैसी वारदात से इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस दुर्घटना का मामला मानकर चल रही है। पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

नहीं जले चूल्हे

ग्राम गुर्जरों का बाड़ा में कैलाश की मौत की खबर मिलने के बाद ही सन्नाटा छा गया। पिता कन्हैयालाल के परिवार में जवान बेटे की मौत से अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद गांव के किसी भी घर में चूल्हे नहीं जले। मालूम हो कि गुर्जरों का बाड़ा में अधिकांश मकान गुर्जर समाज के है। सूचना मिलते ही राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में गुर्जर समाज के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment