विज्ञापन
 
 
 
 

'भ्रष्ट मंत्रियों की संपत्तियों पर बने अस्पताल'

 
Source: Bhaskar News   |   Last Updated 06:55(08/02/12)
 
 
 
 
विज्ञापन
कोटा. भ्रष्ट तरीके से अर्जित संपत्तियों को जब्त कर वहां अस्पताल और स्कूल बनाने के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कोरा दिखावा बताते हुए कहा कि गहलोत को इसकी शुरुआत अपने ‘घर’ से करना चाहिए। मंत्रियों ने जो बदमाशियां की है, उनकी संपत्तियों को जब्त कर अस्पताल-स्कूल बनाए जाएं।


वसुंधरा राजे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार के मंत्रियों को लेकर भ्रष्टाचार के मामलों में जो नई-नई बातें सामने आ रही हैं, उन्हें दबाया जा रहा है।


राजस्थान में 15 हजार करोड़ रुपए के निवेश को लेकर राजे का कहना था कि यह मामूली राशि है, जिसमें सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। रात 9 बजे बाद राजधानी एक्सप्रेस से कोटा आई वसुंधरा राजे के स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ थी।


वहां से वे रंगपुर रोड स्थित धार्मिक स्थल पर कथावाचन करने आई साध्वी प्रीति प्रियवृंदा से मिलने रिद्धि सिद्धि कालोनी गई। राजे के स्वागत के लिए स्टेशन पहुंचे लोगों में विधायक भवानी सिंह राजावत, ओम बिरला, पूर्व मंत्री प्रतापसिंह सिंघवी, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, प्रद्युम्न सिंह चौहान, राजकुमार माहेश्वरी, मनमोहन जोशी, लोकेंद्र सिंह राजावत, संतोष बैरवा, संगीता माहेश्वरी, सुनीता व्यास, दिनेश सोनी, योगेंद्र गुप्ता, किशन पाठक, अर्जुन सिंह गौड़, गिरिराज महावर और अशोक रोहर आदि शामिल थे।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
1 + 10

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment
(1)
Latest | Popular