शातिर गैंग के टारगेट पर हैं विदेशी सैलानी!
Source: Bhaskar News | Last Updated 05:04(06/02/12)
अजमेर.अजमेर से कोटा जा रही रोडवेज बस में सवार पुलिस की स्पेशल टीम के जवान का लैपटॉप और बैग लेकर उड़ाने वाले तीनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में गैंग के सरगना और अन्य गुर्गो के नामों का खुलासा किया। अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में यूपी के मेरठ जिला निवासी अमजद, जहीर और जमीर को गिरफ्तार किया गया था।
तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया। पूछताछ में आरोपियों ने गैंग के सरगना साजिद और गुलफाम के नामों का खुलासा किया है। पुलिस फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। रविवार को एक विदेशी दंपती ने भी पुष्कर से अजमेर आते समय बैग पार होने की रिपोर्ट पेश है। पुलिस का मानना है कि उक्त वारदात को अंजाम देने में भी इसी गैंग का हाथ है। गैंग ज्यादातर विदेशी पर्यटकों को अपना शिकार बनाता है।
मामला एक नजर :
एसओजी का कांस्टेबल जगमाल शनिवार को अजमेर से कोटा जा रही रोडवेज बस में सवार हुआ था। कांस्टेबल के पास बैग था, जिसमें लैपटॉप भी था। इस बस में विदेशी पर्यटक भी सवार थे।