विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Kota >> Washington Gave The Company 69 Million Package Of

छोटे से गांव के इस छोरे को विदेश से मिला 69 लाख का पैकेज

bhaskar news | Jul 03, 2012, 08:26AM IST
 
 


कोटा.राज्य के इंजीनियरिंग छात्र सुनील कुमार शर्मा का वाशिंगटन डीसी की मल्टीनेशनल कंपनी ‘टोनी एंड जॉयस’ में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर सालाना 69 लाख रुपए (1.27 लाख डालर) के सैलेरी पैकेज पर चयन हुआ है। वे जयपुर के पास लालसोट तहसील के छोटे से गांव देहलाल का रहने वाले हैं।
 
उनके पिता चिरंजीलाल और मां गीतादेवी दोनों निरक्षर हैं तथा गांव में खेती करते हैं। बचपन में 5वीं तक गांव के स्कूल में पढ़ने के बाद दो साल लालसोट तक पैदल पढ़ने जाते थे। 11वीं व 12वीं में सरकारी स्कूल में ही पढ़े। सुनिल कहते हैं कि वे पैसे के लिए नहीं कॅरिअर के लिए आगे बढ़ना चाहते हैं। अमेरिका में 3-4 साल अनुभव लेकर देश लौटेंगे और स्वयं की कंपनी बनाएंगे।
 
कॉलेज में अंतिम रैंक पर मिला था दाखिला
 
सुनील ने बताया कि मुझे आरपीईटी में 9000वीं रैंक मिली थी। प्रवेश के दौरान कूकस के कॉलेज में दूसरे दौर में अंतिम सीट मिली थी। तब एक बार मैंने सोचा था कि कॉलेज छोड़ दूं। लेकिन टीचर्स का आदर करते हुए मेहनत करता रहा। कॉलेज में बड़े प्रोजेक्ट बनाने का काम किया। स्वयं का कंपलीट आईटी सॉल्यूशन आर्गेनाइजेशन बनाया। पढ़ते हुए प्लेसमेंट कॉर्डिनेटर भी रहा।
 
ऐसे हुआ ऑनलाइन सलेक्शन
 
राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, कूकस से जून, 2012 में बीटेक की डिग्री पूरी करने वाले सुनील ने भास्कर को बताया कि उन्होंने ‘लिंक्डइन’ साइट पर ऑनलाइन भर्ती के लिए आवेदन किया था। बायोडाटा चयनित होने के बाद उन्होंने ऑनलाइन टेस्ट दिया और स्काइप पर इंटरव्यू के जरिए इस फूड कंपनी में चयनित हो गए।
 
बीटेक के साथ जावा व अन्य लैंग्वेज अच्छी होने से उन्हें यह सफलता मिली। वे 15 जुलाई को वाशिंगटन के लिए रवाना होंगे। कुलपति प्रो.आरपी यादव ने कहा कि सुनील ने बीटेक करके अच्छे प्लेसमेंट से यूनिवर्सिटी का गौरव बढ़ाया है। इससे अन्य छात्रों का मनोबल बढ़ेगा।
 
150 रु. में गुज़ारा करने वाला यह राजस्थानी लाल उधार की किताबें पढ़ बना टॉपर!
किसी भी विषय से ग्रेजुएट्स करना चाहते हैं सीए, तो आपके लिए है गुड न्यूज!
दुनिया की सबसे ऊंची सड़क पर कभी भी आगोश में ले सकती थीं बर्फ की दीवारें!
बेटे के ब्रेन का फ्रंट खोया तो सारा परिवार हार चुका था हिम्मत, तभी...!
अब विदेश से आने वाली मुद्रा भी पर लगेगा सर्विस टैक्स 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment