विज्ञापन
 
 
 
 

युवती से विवाद के बाद हुई हत्या, पुलिस को कुकृत्य की आशंका!

 
Source: Bhaskar News   |   Last Updated 06:52(07/02/12)
 
 
 
 
अजमेर.रेलवे स्टेशन से जनाना अस्पताल के बीच चलने वाली सिटी बस के ड्राइवर राजेंद्र उर्फ राजू की हत्या की गुत्थी पुलिस से सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में प्राइम सस्पेक्ट तीन युवकों में से दो को देर रात जयपुर में पकड़ लिया है। पुलिस उन्हें लेकर अजमेर आ रही है। एक को पुलिस पहले ही हिरासत ले चुकी है।

पुलिस तफ्तीश में सामने आया है कि शराब पार्टी में युवती को लेकर कहासुनी के बाद मृतक का साथी युवकों से विवाद हुआ था। इसके दूसरे दिन उसकी लाश लोहागल के निकट जंगल में मिली थी। घटना के बाद से मृतक के साथी युवक लापता थे। इससे वह शक के घेरे में फंसे हुए थे।

सोमवार को पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया। डाक्टरों ने शव परीक्षण के बाद माना है कि राजेंद्र की मौत सिर में पत्थर या फिर अन्य भोंटी वस्तु से घातक चोट से हुई है। उसके सीने से लेकर पेट तक का मांस जानवरों के नोंचे जाने से बिसरा नहीं लिया जा सका, लेकिन सीने के ब्लड नमूने से यह पुष्टि हो जाएगी कि उसने शराब का सेवन किया था या नहीं?


नर्सिग छात्रा जांच के घेरे में


पुलिस के अनुसार मृतक जवाहर नगर निवासी राजेंद्र उर्फ राजू पुत्र देवीसिंह रावणा राजपूत की लाश रविवार शाम लोहागल के निकट जंगल में मिलने के बाद पुलिस ने जेएलएन अस्पताल के नर्सिग छात्रा हॉस्टल में रहने वाली एक युवती को जांच के घेरे में ले लिया।

सूत्रों के अनुसार करीब तीन महीने पहले जनाना अस्पताल रोड पर सिटी बस में सवार नर्सिग छात्राओं से अभद्र व्यवहार करने और उन्हें बीच रास्ते में बस से उतारने की घटना के बाद नर्सिग स्टूडेंट और अस्पताल स्टाफ ने जनाना अस्पताल के बाहर सिटी बस चालकों के खिलाफ प्रदर्शन किया था, और रास्ता जाम किया था। प्रदर्शनकारियों ने एक बस के कांच भी तोड़ दिए थे। इस घटना में मृतक राजेंद्र उर्फ राजू ही आरोपी बस का ड्राइवर था। उसने ही नर्सिग छात्राओं को जबरन बस से उतार दिया था।


पड़ोसी युवकों के साथ पी थी शराब

पुलिस के अनुसार मृतक राजेंद्र उर्फ राजू आदतन शराबी था। उसके परिजनों ने बताया कि वह सुबह से शाम तक सिटी बस चलाता था, शाम को घर लौटने के बाद जनाना अस्पताल के आसपास युवकों के साथ शराबखोरी करता था, कई बार तो वह शराब के नशे में जनाना अस्पताल के बाहर स्थित दुकान और साथियों के घर में ही सो जाता था।

शनिवार को राजेंद्र उर्फ राजू को जवाहर नगर में उसके मकान के पास किराये के कमरे में रहने वाले संजय, अमित और महेंद्र के साथ देखा गया था। पुलिस को लोहागल निवासी प्रवीण सिंह सिसोदिया पुत्र बजरंग सिंह ने बताया है कि राजेंद्र, संजय, अमित और महेंद्र ने उससे शनिवार शाम को शराब पीने के लिए पानी की बोतल मंगवाई थी। चारों ने उसे भी साथ बैठने को कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया था।

चारों ने कमरे में ही बैठकर शराब पी, इस बीच उसने नर्सिग छात्रा को लेकर आपस में उलझते और बहस करते देखा था। पुलिस ने इस तथ्य के आधार पर संजय, अमित, महेंद्र को संदिग्ध माना है। इनमें से महेंद्र को पुलिस ने हिरासत में लिया है, लेकिन संजय और अमित गायब हो गए थे।

मेडिकल बोर्ड से मांगी राय


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ. श्याम भूतड़ा और डॉ. आरके माथुर से राय मांगी है कि राजेंद्र की मौत का कारण क्या है। उसने शराब का सेवन किया था या नहीं और उसके साथ कुकृत्य तो नहीं हुआ। इस बारे में डाक्टरों की प्रारंभिक राय है कि राजेंद्र की मौत का कारण सिर में लगी घातक चोट है। यह चोट भोंटी वस्तु या पत्थर से लग सकती है।

उसके सीने से लेकर पेट तक का मांस जानवरों ने नोंच लिया था। उसके सिर में खरोंच के निशान भी मिले हैं। घसीटे जाने के निशान भी मिले हैं। उल्लेखनीय है कि घटनास्थल पर पुलिस को शराब के खाली पव्वे और पानी की बोतल भी मिली थी। इससे माना जा रहा है कि घटनास्थल पर ही आरोपियों ने मृतक के साथ शराब पी थी।

शादी से कर दिया था इनकार


बेटे की नृशंस हत्या से गमगीन वृद्ध देवीसिंह ने बताया कि उसकी पांच संतानों में एक राजेंद्र उर्फ राजू आदतन शराबी था। पिछले कई दिनों से उसके लिए लड़की की तलाश की जा रही थी, लेकिन राजू शादी की बात करते हुए बिखर जाता था और साफ इनकार कर देता था।

शराब पीकर परिजनों से झगड़ा उसकी आदत थी। तीन दिन पहले भी राजू को उसने डांट-फटकार कर भगाया था। सोमवार को जेएलएन स्थित मोर्चरी के बाहर शव का इंतजार कर रहे परिजन ने आवेश मंे प्रवीण के साथ मारपीट कर दी। प्रवीण ने ही राजू को आखिरी बार आरोपियों के साथ देखा था।

"लोहागल के निकट जंगल में मिली राजेन्द्र की लाश की गुत्थी सुलझ गई है, राजेन्द्र की हत्या की गईथी, शराब के नशे में साथियों के साथ कहासुनी और हाथापाई की पुष्टि हुईहै। नर्सिग छात्रा को भी जांच के घेरे में लिया गया है।"

राजेश मीणा, एसपी
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
9 + 2

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment