दो दिन पहले जन्मी थी, बोरे में बंद कर फेंक गए लाडो को
चूरू.शहर में मिली नवजात की लाश दो दिन पुरानी बताई जा रही है। हालांकि मोहल्ले वालों का मानना है कि बच्ची को एक बोरे में डालकर शुक्रवार रात किसी समय या फिर शनिवार सुबह ही यहां रखा गया है।
किसी ने फोन पर सूचना दी कि सेकसरियों के कुएं के पास स्थित नोहर में बोरे में नवजात पड़ा है। सूचना पर एएसआई दीवानसिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बोरे से बदबू आ रही थी। पुलिस जवानों ने उसे खोलकर देखा तो उसमें मृत नवजात बच्ची थी। पुलिस ने राजकीय डीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव नगर परिषद को दफनाने के लिए सौंप दिया।
डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की मौत करीब 48 घंटे पहले हुई है। उसके कीड़े लगे हुए थे, जिससे उसके पुराने होने का पता चला।
मामले की सूचना पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्षेत्र में पहली बार ऐसा मामले को देखकर लोग स्तब्ध रह गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।
इधर नाली में फंसा मिला लापता मासूम का शव, पढ़िए अगली स्लाइड>>>