सीकर.वैलेंटाइन डे के विरोध के नाम पर गुरुवार को बजरंगदल व इसके सहयोगी दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में एक घंटे तक जमकर उपद्रव कर कानून हाथ में लिया। उन्होंने न केवल युवकों के साथ मारपीट की बल्कि युवतियों के साथ भी खुलेआम बदसलूकी की। रेस्टोरेंट में तोडफ़ोड़ की और वहां मौजूद दंपती से भी र्दुव्यवहार किया।
दोपहर को जाटिया बाजार से सिल्वर जुबली रोड तक यह दहशत का माहौल चलता रहा। इतना सब होने के बाद भी शहर की पुलिस बेखबर रही। वह तब मौके पर पहुंची जब उपद्रवी वहां से दूसरे होटल में चले गए थे। मौके पर आए पुलिस अधिकारियों ने खानापूर्ति के नाम पर केवल कुछ लोगों पकड़कर अपना काम पूरा मान लिया। जबकि यह पहले से घोषित विरोध था।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, वैलेंटाइन-डे: विरोध के नाम पर सरेआम अराजकता, पुलिस फिर फेल>>>