राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Rajasthan >> Sikar >> Black Handiwork Of A Teacher,And Also A Student Called Late At Night And Pulled Hair Grip!
शिक्षक की करतूत, देर रात छात्रा को बुलाया, अभद्रता की और बाल पकड़ के घसीटा!
Bhaskar News
| Feb 08, 2013, 07:30AM IST

नीमकाथाना.सिरोही में एक टीचर के छात्रा को देर रात घर से बाहर बुलाकर अभद्रता, बाल पकड़कर घसीटने व मारपीट का मामला सामने आया है। दूसरे दिन पीड़ित छात्रा के परिजन आरोपी टीचर के घर वालों से शिकायत करने पहुंचे तो उनसे भी अभद्रता की गई। कोतवाल बालराम चौधरी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने इस मामले में रिपोर्ट दी है।
छात्रा सिरोही के ही विश्वभारती स्कूल में 12वीं की छात्रा है। रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित 12वीं कक्षा की छात्रा पांच फरवरी को अपने दादा के मकान पर रात करीब नौ बजे के करीब मेहंदी लगाने गई थी। इस दौरान टीचर सिरोही निवासी राकेश यादव पुत्र घुडाराम ने घर के बाहर से आवाज देकर पीड़िता को बुलाया। वह छात्रा से अभद्रता करने लगा।
पीड़िता ने विरोध किया तो उसके बाल पकड़कर घसीटता हुआ रास्ते तक ले गया। शोर-शराबा होने पर आरोपी टीचर राकेश यादव भाग गया। घटना के दूसरे दिन पीडित परिवार के लोग आरोपी टीचर के घर समझाने गये तो उनसे भी अभद्रता की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









