विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Sikar >> 'Modi Will Break The Country's Prime Minister'

'मोदी प्रधानमंत्री बने तो देश टूट जाएगा'

Bhaskar News | Feb 18, 2013, 02:17AM IST
 
 

सीकर.समाजवादी पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को बद्री विहार में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पंडित रामकिशन शर्मा ने कहा कि यदि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो देश टूट जाएगा। भाजपा व कांग्रेस के अल्पमत में आने से और समाजवाद की नीतियों को समझने से ही राज्य का विकास होगा। शर्मा ने महंगाई के पीछे दोनों की आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।
 
उन्होंने कहा कि हम आरक्षण खत्म नहीं करना चाहते, लेकिन आरक्षण का दुरुपयोग होने लगा है। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल शेखावत ने कहा कि भाजपा के राज में भी जनता त्रस्त थी और कांग्रेस में भी। प्रदेश सचिव मधु परमार ने महंगाई के रूप में कांग्रेस पर जनता को धीमा जहर देने की बात कही।
 
सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजीत शर्मा, युवजन सभा के प्रदेशाध्यक्ष दीनदयाल कुमावत व  शैलेंद्र अवस्थी ने विचार रखे। आयोजक सुनील सहल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment