विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Udaipur >> News >> All In All, Crying ... And Came Out Positive!

...कार्यकर्ताओं के तेवर देख रोते हुए बाहर निकल गईं विधायक!

Bhaskar News | Apr 28, 2012, 02:21AM IST
 
 

राजसमंद.भाजपा की युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के चयन की बैठक में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हुई और अपशब्द भी कहे। यह सब देख पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी रोते हुए बाहर निकल गईं।

बैठक की शुरुआत में पूर्व गृहमंत्री कटारिया की प्रस्तावित जनचेतना यात्रा के विरोध की आशंका पर देवगढ़ के तीन कार्यकर्ताओं को बाहर निकाल कर दरवाजा बंद कर दिया गया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने बाहर हंगामा कर दिया और कटारिया व जिलाध्यक्ष नंदलाल सिंघवी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदेश महामंत्री पूनिया उन्हें समझा कर अंदर लौटे ही थे कि दरवाजे पर जिला अध्यक्ष सिंघवी के समर्थकों से उनकी गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हो गई।

यह देख विधायक माहेश्वरी को रोना आ गया और वे बैठक से बाहर आ गईं। देवगढ़ विधायक हरि सिंह भी उनके साथ थे। दोनों ने प्रधान देऊ बाई के चैंबर में पूनिया से बातचीत की और जिला अध्यक्ष सिंघवी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सिंघवी ने जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस के समर्थन में प्रचार किया।

महामंत्री पूनिया धीरज रखने और लिखित में अपना पक्ष रखने की नसीहत के सिवा कुछ नहीं बोल सके। बाद में पूनिया वापस बैठक में चले गए। विधायक किरण व विधायक हरिसिंह समर्थकों के साथ प्रधान के चैंबर में ही बैठे रहे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment