बांसवाड़ा/उदयपुर..मानसिक संतुलन खो चुकी इन महिलाओं को परिवार ने भी छोड़ दिया और समाज ने भी। उस पर भी विडंबना यह कि कुछ विकृत मानसिकता के लोग इन महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर देते हैं। ऐसे ही एक मामले की शिकार विक्षिप्त महिला ने एमजी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। इतना ही नहीं यह लाचार महिला पिछले पांच साल में दूसरी बार दुष्कर्म का शिकार हुई है।
अब सवाल यह है कि महिला को विक्षिप्त कहा जाए या उन व्यक्तियों को जिन्होंने इनके साथ दुष्कर्म किया और आज समाज में सभ्य बनकर घूम रहे हैं।सवाल उस नवजात का भी है कि उसका क्या कसूर था। इस विक्षिप्त महिला ने डेढ़ वर्ष पूर्व इसी अस्पताल में एक लड़के को जन्म दिया था, लेकिन 6 महीने के बाद बच्चे को कोई ले गया। अस्पताल कर्मियों के अनुसार उक्त विक्षिप्त महिला पिछले 6 साल से यहीं पर घूम रही है।