विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Udaipur >> News >> Appeared In Film Style Pistol And Robbed In Broad

फ़िल्मी स्टाइल में तानी पिस्तौल और दिनदहाड़े दिया लाखों की लूट को अंजाम

Bhaskar News | Aug 14, 2012, 07:59AM IST
 
 


उदयपुर.सूरजपोल थाना क्षेत्र के कुमावत वाड़ा स्थित सरस के कलेक्शन सेंटर से सोमवार दोपहर दो लुटेरे फिल्मी स्टाइल में पिस्टल दिखाकर 5,62,600 लाख रुपए लूट ले गए। नकाबपोश लुटेरे पौने तीन बजे बाइक से उतरकर कलेक्शन सेंटर गए, जेब से पिस्टल निकाली और कलेक्शन के रुपए का हिसाब कर रहे सुरेश और अंकित के सिर पर तान दी।

 

पिस्टल चला देने की धमकी देते हुए लुटेरों ने टेबल पर एक साइड रखे 5.62 लाख रुपए के बंडल बैग में भरे और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने नाकाबंदी करा दी। वारदात के दौरान और लुटेरों के भागते समय दोनों कर्मचारी के नहीं चिल्लाने से पुलिस इन्हें शक के घेरे में लिए हुए है।

 

आरोपियों की तलाश में पुलिस ने धानमंडी थाना क्षेत्र के धोलीबावड़ी स्थित फोटो स्टूडियो की दुकान पर दबिश देकर तलाशी ली। शक के आधार पर पुलिस ने वहां से दो फोटो भी लीं हैं।

 

पुलिस इस मामले में सेंटर पर मौजूद सुरेश लौहार और अंकित अग्रवाल से पूछताछ कर रही है। घटना जिस प्रकार से और जिस क्षेत्र में हुई वहां अंकित और सुरेश के चिल्लाने पर आरोपियों का भाग पाना बहुत मुश्किल हो जाता।

 

लेकिन वे दोनों वारदात के दौरान और लुटेरों के भागते समय बिलकुल नहीं चिल्लाए, ऐसे में पुलिस इन्हें शक के घेरे में लिए हुए है। पुलिस के अनुसार यह सेंटर जमनालाल गुर्जर का है। उन्होंने जिले की सरस बूथों के कलेक्शन का काम लिया हुआ है।

बैंक लूट प्रयास, सहायक कर्मी को गोली मारी 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment