विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Udaipur >> News >> 'Brothers' And Sister's Boyfriend Got Together And

'भाई' ने प्रेमी संग मिल बहन के साथ किया मुंह काला और...

Bhaskar News | Jun 20, 2012, 00:15AM IST
 
 



 

झाड़ोल/उदयपुर.जिले के फलासिया थाना क्षेत्र के जंगल में एक माह पूर्व अज्ञात महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला की हत्या उसके ममेरे भाई और प्रेमी ने संबंध बनाने के बाद लूट की नीयत से की थी। पुलिस ने ममेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी की तलाश जारी है। पुलिस ने इस मामले में आमोड़ा निवासी कालू सिंह (24) पुत्र भैरूसिंह गरासिया को गिरफ्तार किया है, जबकि भामटी निवासी केसरसिंह फरार है। 

 

पुलिस के अनुसार फलासिया थाना क्षेत्र के गरणवास गांव के बणगपुरा बारां के घने जंगल में 12 मई, 2012 को एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था। शव की पहचान नवाघरा निवासी गुमानसिंह ने उसकी पत्नी पन्नी बाई (30) के रूप में की गई है। एसपी हरिप्रसाद शर्मा ने एएसपी हैड क्वार्टर कालूराम रावत के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। इस पर एएसपी हैड क्वार्टर रावत ने झाड़ोल डिप्टी जसवंत सिंह बालोत, फलासिया थानाधिकारी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

ऐसे की हत्या :

 

कालू ने बताया कि वह एक माह पूर्व नवाघरा स्थित पन्नी बाई के घर गया था। इस दौरान उसने पन्नी बाई से संबंध बनाए। हत्या से 6-7 दिन पहले उसने पन्नी बाई को फोन करके गरणवास बुलाया था। उसी दिन भामटी निवासी केसरसिंह ने भी पन्नी बाई को फोन किया था। उसने दोनों को गरणवास में मिलने को कहा।

 

गरणवास से दोनों पन्नी को श्रवण गांव के रास्ते छह किलोमीटर जंगल में ले गए। यहां दोनों ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और पत्थर से सिर पर हमला कर पन्नी बाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों पन्नी बाई के पहने जेवर और मोबाइल लेकर वहां से भाग गए। पुलिस आरोपी केसरसिंह की तलाश कर रही है।

 

ऐसे पकड़ में आए आरोपी

 

जांच में सामने आया कि मृतका पन्नी बाई को अंतिम बार उसके ममेरे भाई कालू सिंह के साथ देखा गया था। इस पर झाड़ोल डिप्टी जसवंत सिंह और थानाधिकारी रणजीतसिंह ने उसकी तलाश की, तो वह नहीं मिला। सोमवार को कालू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कालू सिंह ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसने और पन्नी बाई के प्रेमी भामटी निवासी केसरसिंह ने जंगल में पन्नी बाई के साथ संबंध बनाने के बाद लूट की नीयत से उसकी हत्या कर दी।

नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी 

एक माह तक सहमी रही छात्रा, अब जाकर खोला अपने साथ हुए दुष्कर्म का राज!

 

पहले कहा मर्जी से भागी, फिर ज्यादती का आरोप, अब उसी को लेकर भागा पार्षद!अनैतिक कार्य के लिए बंगलादेश से मुंबई और फिर जोधपुर लाई गई किशोरीपत्नी ने लिखा ऐसा घिनौना ख़त जिसे पढ़कर किसी को भी आ जाए शर्म!

 

 

 

 

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment