राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
सीसी टीवी कैमरों में कैद हुए हमलावर
भास्कर न्यूज
| Jun 17, 2012, 05:03AM IST

एक बदमाश डांगी के मकान के सामने पेड़ के नीचे था और उनके बाहर निकलने का इंतजार कर रहा था। जिस जगह रैकी कर रहा युवक शुक्रवार दोपहर में खड़ा था, उसके सामने वाले मकान के बाहर लगा सीसी टीवी कैमरा उसकी हरकतें कैद कर रहा था। युवक ने सिर पर रूमाल बांध रखा था और हाथ में मोबाइल फोन था। नियमित दिनचर्या के मुताबिक पूर्वाह्न् 11 बजे डांगी घर से निकले।
बीएमडब्ल्यू कार में बैठते ही उन्होंने ड्राइवर को चलने का इशारा किया। तभी रैकी कर रहे युवक ने मोबाइल फोन से अपने साथियों को संकेत दिया। डांगी की कार रवाना होते ही वह युवक कैमरे की नजर से भी गायब हो गया। डांगी के घर से अगले मकान के बाहर दो सीसी टीवी कैमरे लगे हैं।
डांगी की जाती हुई कार उन कैमरों में दिखाई दे रही है। छह मकान आगे जाने पर सामर हॉस्पिटल के सामने घात लगाए तीन बदमाशों ने कार पर तीन फायर किए थे। फायरिंग का पता चलते ही डांगी ने ड्राइवर को कार तेज गति से सूरजपोल थाने ले चलने को कहा था।
अपर पुलिस अधीक्षक तेजराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार रात डांगी के घर पूछताछ करने पहुंची। बातचीत में डांगी के पड़ोसियों के घरों के बाहर सीसी टीवी कैमरे लगे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने अनुसंधान को नया मोड़ दिया। दोनों घरों के कैमरों के फुटेज कई बार देखे गए। इसके लिए पुलिस ने एक बाहरी विशेषज्ञ की मदद ली थी।
रात तीन बजे तक पुलिस ने डांगी निवास पर फुटेज की जांच की। पुलिस ने इन बातों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पुलिस फायरिंग करने वाले युवकों को पहचान चुकी है।






