राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
अब CID उठाएगी राज से पर्दा, असल में हुई थी मुठमेड या...!
लकी जैन | Feb 20, 2013, 00:44AM IST

उदयपुर.पांच महीने पहले डबोक थाना क्षेत्र में हुए एनकाउंटर की जांच सीआईडी की अपराध शाखा (सीबी) करेगी। मुठभेड़ में एक अपराधी की मौत हो गई थी। मानवाधिकार आयोग की सिफारिश पर पुलिस मुख्यालय ने जांच सौंपी है। सूत्रों के अनुसार सीआईडी-सीबी ने जांच शुरू कर दी है। इसके तहत मुठभेड़ की असलियत की जांच की जाएगी।
इसके अलावा यह भी पता करेगी कि आखिर ऐसे क्या हालात रहे कि पुलिस को आरोपियों पर गोली चलाने की जरूरत पड़ी। इस मामले में ढेलाणा (ऋषभदेव) निवासी राजिया उर्फ राजकुमार पुत्र शंकरलाल मीणा और अन्य आरोपी राजा की गिरफ्तारी व बयान बाकी है।
जांच में इन आरोपियों के बयान काफी अहमियत रखेंगे।
जांच अधिकारी आरोपियों सहित मुठभेड़ के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ करेंगे।
यह है मामला
पिछले साल 11 सितम्बर की रात डेढ़ बजे के आसपास डबोक थाना क्षेत्र में रोशिया घाटी के पास स्थित सांवरिया ढाबे के पीछे पुलिस मुठभेड़ हुई थी। इसमें हिस्ट्रीशीटर पहाड़ा निवासी अरविंद पुत्र रूपा मीणा की मौत हो गई थी। जांघ में गोली लगने के बाद अरविंद का काफी खून बह गया था।
एसआई लच्छीराम और कांस्टेबल महेन्द्र सिंह यादव भी गोली लगने से गंभीर घायल हो गए थे। आरोपी राजकुमार उर्फ राजिया पुत्र शंकरलाल व अन्य एक फरार हो गया था। ऋषभदेव थाना पुलिस ने 25 अक्टूबर को राजिया को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में है, जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है।
यह है मामला
पिछले साल 11 सितंबर की रात डबोक थाना क्षेत्र में रोशिया घाटी के पास स्थित सांवरिया ढाबे के पीछे पुलिस मुठभेड़ हुई थी। इसमें हिस्ट्रीशीटर पहाड़ा निवासी अरविंद पुत्र रूपा मीणा की मौत हो गई थी। एसआई लच्छीराम और कांस्टेबल महेंद्र सिंह यादव भी गंभीर घायल हो गए थे।
आरोपी राजकुमार उर्फ राजिया पुत्र शंकरलाल व अन्य एक फरार हो गया था। ऋषभदेव थाना पुलिस ने 25 अक्टूबर को राजिया को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में है, जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है।







