कॉलेज छात्रों ने लूटा था सुपर मार्केट इंचार्ज को
Source: Dainik Bhaskar News | Last Updated 04:26(10/02/12)
उदयपुर. शहर में चार दिन पहले हुई लूट की चार वारदात में से एक का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सेक्टर 4 के सहकारी सुपर मार्केट के ब्रांच इंचार्ज से 2 लाख 46 हजार रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने एक कॉलेज के चार छात्रों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है। पांच आरोपियों ने वारदात की थी और छठे ने लूट की राशि में से हिस्सा लिया था। सुपर मार्केट का पूर्व कर्मचारी ही पूरी वारदात का सूत्रधार था।
पुलिस के मुताबिक सोमवार को सेक्टर 4 स्थित सहकारी सुपर मार्केट के ब्रांच इंचार्ज प्रकाश शर्मा को कार से टक्कर मारकर लूट लिया गया था। इस मामले में बड़गांव में गायत्रीनगर निवासी विवेक पुत्र सुरेश श्रीमाली, अलीपुरा में कृष्णपुरा निवासी नितिन पुत्र रमेश शर्मा, हुसैन पुत्र मकबूल शेख, सेक्टर 5 निवासी मनीष पुत्र सूरजमल सेन, मनोहरपुरा में बड़गांव निवासी हर्षवर्धन सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर किया गया है। शेष त्न पेज ९
इनमें पूर्व कर्मचारी रह चुका नितिन शर्मा वारदात का सूत्रधार था।
हर्षवर्धन वारदात में तो शामिल नहीं था लेकिन लूट की राशि में से 25 हजार रुपए उसे दिए गए थे। एक आरोपी सुखेर में मूणवास निवासी करण सिंह पुत्र चमन सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपियों में से विवेक, मनीष व
करण सिंह एक ही निजी कॉलेज में प्रथम वर्ष और हुसैन दूसरे निजी कॉलेज का छात्र है।