राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट के बेस्ट ऑप्शन का आज अंतिम दिन
Dainik Bhaskar News Network
| Jul 06, 2012, 05:10AM IST

दैनिक भास्कर और ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित इस फेस्ट में शहर के एआईईईई एवं आरपीईटी के स्टूडेंट्स ने इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्सेज से जुड़ी जानकारियां बटोरी। मैनेजमेंट क्षेत्र में कॅरियर बनाने वाले विद्यार्थियों की संख्या इंजीनियरिंग विंग में जाने वाले विद्यार्थियों से थोड़ी कम रही।
इंजीनियरिंग में भी मैकेनिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्टूडेंट्स ने ज्यादा रुझान दिखाया तथा कोर्स अवधि, फीस, प्लेसमेंट ऑफर तथा सेलरी पैकेज तक की बारीकियों को समझा। यहां सेवाश्रम रोड स्थित श्री अमृत प्लाजा में शुरू हुए इस तीन दिवसीय फेस्ट का समापन शुक्रवार को होगा।
फेस्ट में देश के जाने माने तमाम इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेज हिस्सा ले रहे हैं। फेस्ट के स्पॉन्सर व को-स्पॉन्सर वीआईटी यूनिवर्सिटी जयपुर तथा महेंद्रा सेज स्थित जयपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूशंस हैं।
एसोसिएट स्पांसर एडूकॉस्म स्कूल ऑफ बिजनेस, जयपुर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (जेआईईएम), आर्य ग्रुप ऑफ कॉलेजेज व बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज हैं। फेयर के सोशल मीडिया पार्टनर कनेक्ट सोशल मीडिया गुरु हैं।
मेधावी सम्मान आज
2012 में कक्षा 12वीं विज्ञान स्ट्रीम में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों व एआईईईई व आरपीईटी में चयनित अभ्यर्थियों को शुक्रवार को सम्मानित किया जाएगा। फेस्ट के दौरान गुरुवार को इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड टेस्ट हुआ, जिसके परिणाम भी शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे। जयपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की ओर से प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।






