राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
तीन माह में तैयार होगी आयड़ की डीपीआर
भास्कर न्यूज | Jun 15, 2012, 08:04AM IST
संधु ने बताया कि आयड़ उदयपुर की प्रमुख नदी है और इसका विकास जरूरी है। राष्ट्रीय नदी संरक्षण परियोजना के तहत आयड़ का विकास करवाने का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। कोशिश रहेगी कि तीन माह में आयड़ के विकास की डीपीआर तैयार हो जाए। संधु ने बताया कि राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना (एनएलसीपी) के तहत उदयपुर की झीलों के लिए स्वीकृत हुए प्रोजेक्ट के बाद यह दूसरा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट होगा।
इस प्रोजेक्ट के बनने से आयड़ नदी को प्रदूषण से मुक्ति मिल सकेगी। झील विकास प्राधिकरण को लेकर संधु ने बताया कि झील विकास प्राधिकरण का मुख्यालय उदयपुर में खोलना हमने प्रस्तावित कर दिया है। झील विकास को लेकर मुख्य काम उदयपुर में ही होना है ऐसे में प्राधिकरण का मुख्यालय भी उदयपुर में रखना उचित होगा। हालांकि इस मामले में अंतिम निर्णय केबिनेट की बैठक में होगा। झील विकास प्राधिकरण को लेकर एक्ट बन गया है,यह प्रस्ताव अभी लॉ डिपोर्टमेंट के पास गया हुआ है। उम्मीद है कि जल्द ही प्राधिकरण मूर्त रूप ले लेगा।






