गलियाकोट(डूंगरपुर).बोहरा समाज के 52वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब रविवार को गलियाकोट पहुंचे। धर्मगुरु के गलियाकोट पहुंचने पर पूरे कस्बे में आका मौला की गूंज रही।
दरगाह परिसर में उनकी एक झलक पाते ही देश-विदेश से आए लोगों की आंखों से खुशी के आंसू छलके।