विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Udaipur >> News >> Draiklin Store Fire

ड्रायक्लीन की दुकान में आग, दो लाख का नुकसान

Bhaskar News | Dec 11, 2012, 04:30AM IST
 
 

उदयपुर.  घंटाघर थाना क्षेत्र के गणोश घाटी स्थित ड्राय क्लीन व प्रेस की दुकान में रविवार रात आग लग गई। इससे व्यापारी को करीब दो लाख रुपए का नुकसान हो गया। घटना करीब ढाई बजे की है। 
 
दुकान में रखे कपड़ों के कारण कुछ ही मिनटों में आग बढ़ गई और पूरी दुकान चपेट में आ गई। लपटें देख दुकान मालिक राजकुमार पुत्र भैरू लाल वसीटा सहित आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। इसी कोशिश में राजकुमार के हाथ भी जल गए।
 
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। राजकुमार ने बताया कि उसे करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ। दुकान जलने से उसके सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस का अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
 
संकरी गलियों के कारण देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड
 
जिस दुकान में आग लगी, वह काफी संकरी गली में थी। इस कारण वहां फायर ब्रिगेड को पहुंचने में काफी समय लग गया। लोगों का कहना था कि मिनी फायर ब्रिगेड होती तो वह कुछ देर पहले मौके पर पहुंच सकती थी।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment